भोपाल में सड़क किनारे घायल हुए तीन दोस्त: इलाज के दौरान एक युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच – Bhopal News

भोपाल में सड़क किनारे घायल हुए तीन दोस्त:  इलाज के दौरान एक युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच – Bhopal News




भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाले तीन दोस्त घर से घूमने का बोलकर निकले। कुछ ही देर बाद तीनों घायल हालत में घर से कुछ ही दूरी पर मिले। तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। पिपलानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 साल का अभिषेक 60 क्वार्टर बस्ती में रहता था। बुधवार की रात करीब 9 बजे वह मोहल्ले में ही रहने वाले दो दोस्तों के साथ घूमने का कहकर निकला था। थोड़ी देर बाद ही सूचना मिली कि अभिषेक और उसके दोनों दोस्त मोहल्ले के बाहर की सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की कार्रवाई सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग वहां पर पहुंचे और तीनों को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से तीनों को एम्स रेफर कर दिया। एम्स में चेक करने के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। एक्सीडेंट के एंगल पर पुलिस ने शुरू की जांच प्राथमिक तौर पर पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मारी है। शरीर पर जो चोट के निशान है, वे हादसे में आई चोट के निशान जैसे ही है। हादसे को किसी ने देखा नहीं है इसलिए अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही कि तीनों युवक घायल कैसे हुए थे।



Source link