इंदौर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल से उड़ानों में बदलाव: नवी मुंबई, जलगांव के लिए नई फ्लाइट्स; शारजाह उड़ान का रूट बदलकर आबूधाबी – Indore News

इंदौर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल से उड़ानों में बदलाव:  नवी मुंबई, जलगांव के लिए नई फ्लाइट्स; शारजाह उड़ान का रूट बदलकर आबूधाबी – Indore News




इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर इस रविवार से अगले छह महीने के लिए समर शेड्यूल लागू हो रहा है। यह शेड्यूल मार्च के अंतिम रविवार से अक्टूबर के अंतिम रविवार तक प्रभावी रहेगा। एयरपोर्ट 1 अप्रैल से दोबारा 24 घंटे खुला रहेगा। देर रात उड़ानों का संचालन भी सामान्य रूप से शुरू किया जाएगा। पुणे की देर रात उड़ान दोबारा शुरू इंडिगो पुणे की देर रात उड़ान फिर से शुरू करेगी। यह फ्लाइट रात ढाई बजे इंदौर पहुंचेगी और वापस पुणे जाएगी। इस बार केवल नवी मुंबई एयरपोर्ट और जलगांव के लिए नई उड़ानें शुरू हो रही हैं। फ्लाय 91 कंपनी जलगांव रूट पर सेवा शुरू करेगी। शारजाह उड़ान का रूट बदलकर आबूधाबी प्रस्तावित एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शारजाह उड़ान के लिए आबूधाबी रूट की अनुमति ली है। फिलहाल पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण यह उड़ान बंद है। शेड्यूल के अनुसार जब सेवा शुरू होगी, तब इंदौर आने वाले यात्रियों को शारजाह से ही उड़ान लेनी होगी। इन शहरों के लिए जारी रहेगा संचालन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बैंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर, जबलपुर, लखनऊ, रायपुर, गोवा, गोंदिया, हैदराबाद, चंडीगढ़ और आबूधाबी के लिए उड़ानें संचालित रहेंगी। इंडिगो ने नासिक, उदयपुर सहित कई रूट बंद किए इंडिगो ने नासिक, उदयपुर, जोधपुर और जम्मू की उड़ानें फिलहाल बंद कर दी हैं। ये रूट नए शेड्यूल में शामिल नहीं हैं। बाद में रूट दोबारा शुरू होने की संभावना ट्रैवल एजेंटों के अनुसार एयरलाइंस भविष्य में मांग के आधार पर इन रूट्स को फिर से शुरू कर सकती हैं।



Source link