गुना में रामनवमी पर डीजे बैन का विरोध: कोतवाली पहुंचे युवाओं ने कहा- हिंदुओं के त्योहारों पर ही बैन क्यों – Guna News

गुना में रामनवमी पर डीजे बैन का विरोध:  कोतवाली पहुंचे युवाओं ने कहा- हिंदुओं के त्योहारों पर ही बैन क्यों – Guna News




गुना में गुरुवार देर रात रामनवमी के चल समारोह में डीजे बजाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज युवाओं ने विरोध मार्च निकालते हुए सिटी कोतवाली का घेराव किया। युवाओं और पूर्व भाजपा पार्षद ने प्रशासन से डीजे की अनुमति मांगी और हिंदूवादी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए, जबकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि अनुमति देना एसडीएम और जिला प्रशासन का अधिकार है। सांप्रदायिक संवेदनशीलता और पिछले साल हुए विवादों को देखते हुए प्रशासन ने डीजे पर प्रतिबंध लगाया है; शांति व्यवस्था के लिए कर्नलगंज पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की बैठक कर 50 लोगों से बॉन्ड भरवाए गए हैं और शहर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कोतवाली का घेराव, हिंदूवादी नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल रामनवमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रमुख मार्गों से विरोध मार्च निकालते हुए सिटी कोतवाली का घेराव किया। युवाओं का तर्क था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक आयोजन करना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा संगीत और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना अनुचित है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने आरोप लगाया कि जब भी हिंदू समाज के हितों की बात आती है, तो युवा आगे रहते हैं, लेकिन आज जब प्रशासन उन पर पाबंदियां लगा रहा है, तो बड़े हिंदूवादी नेता खामोश बैठे हैं। पूर्व भाजपा पार्षद ने मांगी अनुमति कोतवाली परिसर में भीड़ के साथ पहुंचे पूर्व भाजपा पार्षद ने भी प्रशासन से डीजे की अनुमति देने की मांग रखी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनुमति देना एसडीएम और जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में है और वे केवल कानून-व्यवस्था का पालन करा रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस बार सांप्रदायिक संवेदनशीलता और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का हवाला देते हुए डीजे पर सख्त प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। कर्नलगंज में शांति समिति की बैठक, 50 लोगों से भरवाए बॉन्ड पिछले वर्ष हनुमान जयंती और रामनवमी के दौरान कर्नलगंज, शिवाजी रोड और कोल्हूपुरा क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी थी। इसे देखते हुए गुरुवार दोपहर कर्नलगंज पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों को बुलाकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने स्पष्ट हिदायत दी है कि जुलूस पूरी तरह मर्यादित और शांतिपूर्ण होना चाहिए। पुलिस ने गत वर्ष जुलूस पर बवाल काटने वाले आरोपियों को विशेष रूप से तलब किया और करीब आधा सैकड़ा (50) लोगों से बॉण्ड भरवाए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link