सीधी कलेक्टर ने पंप संचालकों को दिया नोटिस: जांच में 2 जगह पेट्रोल-डीजल स्टॉक शून्य मिलने पर मांगा जवाब – Sidhi News

सीधी कलेक्टर ने पंप संचालकों को दिया नोटिस:  जांच में 2 जगह पेट्रोल-डीजल स्टॉक शून्य मिलने पर मांगा जवाब – Sidhi News




सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म होने पर एक पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस दिया है। यह कार्रवाई ग्राहकों को हुई परेशानी और खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को जब सुखेजा एंड ब्रदर्स के पेट्रोल पंप की जांच की गई, तो वहां तेल बिल्कुल नहीं मिला। इस वजह से कई लोगों को बिना पेट्रोल-डीजल लिए ही वापस लौटना पड़ा, जिससे लोगों में काफी नाराजगी थी। नियमों का उल्लंघन और सख्त निर्देश कलेक्टर ने साफ कहा है कि पेट्रोल पंप पर तेल का खत्म होना सरकारी नियमों का सीधा उल्लंघन है। नियम के अनुसार, पंप चलाने वालों को हर समय ग्राहकों के लिए तेल का इंतजाम रखना जरूरी है। 7 दिन में देना होगा जवाब प्रशासन ने पंप मालिकों को 7 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का समय दिया है। अगर तय समय में सही जवाब नहीं मिला, तो पंप का लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। कलेक्टर के इस सख्त रुख से जिले के दूसरे पेट्रोल पंप मालिकों में भी हड़कंप मच गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जनता की सुविधा से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।



Source link