Cute Video: बैटिंग करते-करते विराट कोहली ने ईशान किशन को दिया चिन मसाज

Cute Video: बैटिंग करते-करते विराट कोहली ने ईशान किशन को दिया चिन मसाज


होमखेलक्रिकेट

Cute Video: बैटिंग करते-करते विराट कोहली ने ईशान किशन को दिया चिन मसाज

Last Updated:

Virat Kohli and Ishan Kishan cute video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलाई. 15.4 ओवर में 202 रन के लक्ष्य का पीछा टीम ने 4 विकेट गंवाकर किया. बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने ईशान किशन के साथ जो मस्ती की वो वायरल हो रहा है.

Zoom

विराट कोहली ने ईशान किशन को बीच मैच में दिया चिन मसाज

नई दिल्ली. विराट कोहली और उनके मजेदार अंदाज मैदान पर कभी पुराने नहीं होते. शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच में उतरे इस धुरंधर ने धमाल मचा दिया. बल्ले से मैच जिताऊ पारी खेलने वाले किंग कोहली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम फैंस का दिन बना दिया. बल्लेबाजी करते वक्त SRH के कप्तान ईशान किशन को पूर्व RCB कप्तान के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. उन्होंने प्यार से उनके चिन पर हाथ फेरा और मसाज दिया. ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जब आया तो इसे लोग जमकर शेयर करने लगे.

मैच की शुरुआत में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी की. SRH के कप्तान ने 38 बॉल पर 5 छक्के और 8 चौके की मदद से 80 रन की पारी खेल डाली. आखिरी में आकर अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद में 43 रन की धमाकेदार पारी खेल स्कोर 201 रन तक पहुंचा दिया. हालांकि ये विराट कोहली के आगे कम साबित हुए. उन्होंने 38 बॉल पर 68 रन की पारी खेल टीम को 15.4 ओवर में ही जीत तक पहुंचा दिया.





Source link