Last Updated:
New Changes from April 1, 2026: देश की आम जनता के जीवन में 1 अप्रैल यानी नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से बहुत कुछ बदलने जा रहा है. चाहे वो फिर रेलवे टिकट से जुड़ा नियम हो या फिर एटीएम के इस्तेमाल की फ्री लिमिट हो या टोल प्लाजा सिर्फ ऑनलाइन पैमेंट. इसके साथ ही एमपी में 1 अप्रैल से बिजली भी महंगी होने वाली है, देखिए आपसे जुड़ा क्या कुछ 1 अप्रैल से बदलने वाला है.
Bhopal News: देशभर में हर साल 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष यानी फाइनेंशियल ईयर लागू होता है. जिसके लागू होने के साथ ही कई नियमों में बदलाव होता है तो कई चीजें बदल जाती है. इस साल 2026-27 के वित्तीय वर्ष में भी बुधवार (1 अप्रैल) से आम जनता से जुड़ी कई चीजों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. फिर चाहे वो रेलवे के रिफंड रूल्स में बदलाव की बात हो या फास्टटैग और एटीएम इस्तेमाल की लिमिट में बदलाव. इसके साथ ही मध्यप्रदेश जैसे राज्य में तो 1 अप्रैल से बिजली लगभग 5% महंगी हो जाएगी. जानिए आखिर आपके जीवन में 1 अप्रैल से क्या कुछ बदल जाएगा.
गर्मी में बिजली होगी महंगी, मध्यप्रदेश में बढ़े 4.80% रेट
देश के दिल मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से आम जनता को अब बिजली इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन से मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार बिजली की नई दरों को लागू करेगी. जिसके बाद पूरे मध्यप्रदेश में बिजली 4.80% महंगी हो जाएगी. इसके साथ ही शाम के समय यानी 6 से 11 बजे के बीच में एसी और पंखे का उपयोग करने पर ज्यादा बिजली खर्च होगी. वहीं दिन में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करने पर 20% छूट भी मिलेगी.
रेलवे के रिफंड रूल में बदलाव
रेलवे यात्रियों के लिए 1 अप्रैल से टिकट रद्द करने के नियमों में भी बदलाव किया गया है. नए नियमों के अनुसार यदि कोई यात्री ट्रेन के डिपार्चर समय से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है तो उसे रिफंड नहीं मिलेगा, पहले यह सीमा 4 घंटे थी। वहीं 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50 प्रतिशत तक राशि वापस मिलेगी और 24 से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 25 प्रतिशत कटौती के बाद शेष राशि लौटाई जाएगी.
ATM की फ्री लिमिट खत्म होने के बाद चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
नए फाइनेंशियल ईयर के साथ ही कई बड़े बैंकों का एटीएम इस्तेमाल करना भी महंगा होने जा रहा है. ऐसा एटीएम और कैश निकासी के नियमों में बदलाव के बाद होने जा रहा है. जिसके बाद 5 फ्री एटीएम निकासी लिमिट खत्म होने के बाद अब पहले के मुकाबले 23 रुपये और टैक्स देना होगा.
टोल प्लाजा पर कैश नहीं सिर्फ ऑनलाइन चलेगा, फास्टटैग भी होगा महंगा
एक अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर NHAI का सालाना फास्टटैग लेना 75 रुपये से महंगा हो जाएगा. जिसके बाद 3,000 की कीमत वाला फास्टटैग महंगा होकर 3,075 रुपये में मिलेगा. इसके साथ ही नया वित्तीय वर्ष लागू होते ही सभी टोल प्लाजा पर कैश नहीं चलेगा और सिर्फ ऑनलाइन पैमेंट ही चलेगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें