Last Updated:
अब तक IPL में दो मैचों का ट्रेंड बताता है कि 200 प्लस का स्कोर टीमों के लिए कुछ है ही नहीं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी आईपीएल 2026
अभी तक IPL में सिर्फ दो मैच हुए हैं. पहला मैच RCB और SRH का हुआ, दूसरा बीते कल रविवार को मुंबई और कोलकाता के बीच हुआ. दोनों हाई स्कोरिंग मैच थे. पहली पारी में खेलने वाली SRH और कोलकाता ने 200 से ज्यादा स्कोर करने के बाद भी मैच गंवा दिया. दोनों ही टीमें वो जीतीं जिसने बाद में बैटिंग की. मैच ऐसे हुए कि 200 प्लस स्कोर भी कम लगने लगा. यही वजह रही कि पहले दो मैच में ही कई रिकॉर्ड बन गए.
मैच 1:
RCB vs SRH
बेंगलुरु जीता
सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/9 का मजबूत स्कोर बनाया. कप्तान ईशान किशन (80 रन) और अनिकेत वर्मा (43 रन) की पारियों ने SRH को 200 के पार पहुंचाया.
चेज की कहानी: लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने तबाही मचा दी. विराट कोहली (69)* और देवदत्त पडिक्कल (61) ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 15.4 ओवर में मैच खत्म कर दिया.
मैच 2:
MI vs KKR
मुंबई जीता
दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 220/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें अजिंक्य रहाणे (67) और अंगक्रिश रघुवंशी (51) के अर्धशतक शामिल थे.
चेज की कहानी: मुंबई इंडियंस ने अपने ‘ओपनिंग मैच’ की हार के सिलसिले को तोड़ते हुए 224/4 बनाकर जीत हासिल की. रोहित शर्मा (78) और रयान रिकलटन (81) के बीच 148 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने इस नामुमकिन दिखने वाले चेज को मुमकिन बना दिया.
क्या नए रिकॉर्ड बने?
आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
इम्पैक्ट प्लेयर का नियम: टीमें अब 9वें नंबर तक बल्लेबाजी गहराई के साथ उतर रही हैं, जिससे टॉप ऑर्डर बिना किसी डर के खेल रहा है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
