उमरिया में कंधे पर सिलेंडर रखकर निकले कांग्रेसी: महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, गैस-बिजली दरें घटाने की मांग; राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया – Umaria News

उमरिया में कंधे पर सिलेंडर रखकर निकले कांग्रेसी:  महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, गैस-बिजली दरें घटाने की मांग; राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया – Umaria News




उमरिया जिले के पाली में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई और ईंधन की कमी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, बिजली की बढ़ी दरों और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने एसडीएम मीनाक्षी इंगले ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। कंधे पर सिलेंडर रखकर निकाला विरोध जुलूस महंगाई के प्रति विरोध दर्ज कराने के लिए ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य अनोखे अंदाज में नजर आए। कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर जुलूस निकाला। यह विरोध प्रदर्शन नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली और ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण की मांग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि आम जनता बिजली की बढ़ी दरों और सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों से त्रस्त है। ज्ञापन में मांग की गई है कि गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएं और बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। एसडीएम मीनाक्षी इंगले ने कहा- कांग्रेस पदाधिकारियों की मांगों और विरोध पत्र को आगामी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और उच्च कार्यालय भेजा जाएगा।



Source link