Last Updated:
Burhanpur News: लोकल 18 की टीम को किसान कैलाश का कहना है कि हम मंडी में उपज लेकर आते हैं. लेकिन अभी तक ऐसी कोई सुविधा नहीं थी लेकिन अब यहां पर 7 दिनों तक किसानों का भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है. यहां पर किसान खून पेशाब डायबिटीज ब्लड प्रेशर और अन्य कई प्रकार की जांच करवाने के साथ-साथ निशुल्क दवाई भी प्राप्त कर रहे हैं.
Health Camp: मध्य प्रदेश सरकार किसान हम्मालों और आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा समय पर मिले इसके लिए समय-समय पर शिविर भी आयोजित करती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के रेणुका कृषि उपज मंडी में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं. यहां पर 7 दिनों तक किसान और हम्मालों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. जिसमें किसानों की सभी प्रकार की जांच कराई जाएगी और उनको दवाई गोली भी फ्री मिलेगी. अगर आप भी किसान है तो आप इस मंडी में पहुंचकर निशुल्क उपचार करवा सकते हैं.
किसानों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान कैलाश का कहना है कि हम मंडी में उपज लेकर आते हैं. लेकिन अभी तक ऐसी कोई सुविधा नहीं थी लेकिन अब यहां पर 7 दिनों तक किसानों का भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है. यहां पर किसान खून पेशाब डायबिटीज ब्लड प्रेशर और अन्य कई प्रकार की जांच करवाने के साथ-साथ निशुल्क दवाई भी प्राप्त कर रहे हैं. यह शिविर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है. एक सप्ताह तक यह सिविल लगेगा यहां पर सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक डॉक्टरों की टीम किसान और हम्मालों का उपचार करेगी. यहां पर किसान और हम्मालों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. अगर आप भी किसान और हमाल हैं तो इस शिविर का लाभ ले सकते हैं.
किसानों में दिख रहा है उत्साह
लोकल 18 की टीम को किसना दीपक महाराज और हम्माल अशोक का कहना है कि बहुत बड़ी खुशी की बात है केवल हम मंडी में काम करने के लिए आते थे और किसान उपज बेचने के लिए आते थे. लेकिन कोई सुविधा नहीं मिल पाती थी. अब जिला प्रशासन की ओर से और किसान मोर्चा की ओर से यह शिविर आयोजित किया गया है. जिससे हमको यहां पर जांच करने के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां भी मिल रही हैं. यह बहुत ही खुशी की बात है और इस तरह का प्रयास करने के लिए हम जिला प्रशासन और किसान मोर्चा के आभारी हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें