Ujjain News: गुरकीरत सिंह मनोचा का शव पहुंचा उज्जैन, CM ने दी श्रद्धांजलि

Ujjain News: गुरकीरत सिंह मनोचा का शव पहुंचा उज्जैन, CM ने दी श्रद्धांजलि


Last Updated:

Gurkirat Singh Manocha Death News: उज्जैन के युवक गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में हत्या के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार से मुलाकात की. गुरकीरत उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे, जहां विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी गई. सरकार के प्रयासों से उनका शव भारत लाया गया, जिससे परिवार अंतिम संस्कार कर सके. इस घटना से पूरे उज्जैन में शोक का माहौल है और लोग परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.

Zoom

गुरकीरत सिंह मनोचा का शव पहुंचा उज्जैन

Ujjain Boy Murdered in Canada: उज्जैन के लिए यह बेहद दुखद खबर रही. कनाडा में पढ़ाई करने गए युवक गुरकीरत सिंह मनोचा की हत्या के बाद आखिरकार उनका पार्थिव शरीर अपने घर पहुंच गया. जैसे ही शव उज्जैन पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार और आसपास के लोग अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटने लगे.

CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचते ही सीधे हेलीपैड से गुरकीरत के घर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पार्श्वनाथ सिटी स्थित उनके घर जाकर परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया. इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया.

पढ़ाई के लिए गए थे, विवाद में गई जान
बताया जा रहा है कि गुरकीरत सिंह कनाडा में उच्च शिक्षा के लिए गए थे. वहीं कुछ छात्रों के साथ विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी गई. काफी समय तक इंतजार के बाद अब उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया, जिससे परिवार को अंतिम विदाई का मौका मिल सका.

सरकार के प्रयास से आया शव

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से गुरकीरत का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया जा सका. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का भी इस सहयोग के लिए जिक्र किया और कहा कि सरकार हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी है.

महाकाल से की प्रार्थना

सीएम मोहन यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि वे गुरकीरत के परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें. इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूरे शहर में शोक का माहौल
गुरकीरत की मौत से उज्जैन में गहरा शोक है. हर कोई इस घटना से दुखी है और परिवार के साथ खड़ा नजर आ रहा है. एक होनहार युवक का इस तरह जाना सभी के लिए बड़ा सदमा बन गया है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link