मैहर के मां शारदा मंदिर प्रांगण में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी काली का रूप धारण कर नृत्य कर रहे श्रद्धालुओं के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया। वीडियो मैहर स्थित मां शारदा मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि श्रद्धालुओं का एक समूह मां काली का स्वरूप धारण कर पारंपरिक नृत्य कर रहा था। माता के जयकारों के बीच, वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी खुद को रोक नहीं पाया और अपनी ड्यूटी छोड़कर श्रद्धालुओं के साथ डांस करने लगा। पुलिसकर्मी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई हालांकि, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह वीडियो किस दिन का है, इसकी भी सटीक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मैहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश के अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। आशंका है कि यह जवान भी किसी दूसरे जिले से ड्यूटी पर आया हो सकता है।
Source link