भोपाल में क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट के नाम ठगी: ऐप डाउनलोड करते ही फंसा बैंककर्मी, साइबर जालसाजों भेजी थी लिंक, 2.80 लाख ठगे – Bhopal News

भोपाल में क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट के नाम ठगी:  ऐप डाउनलोड करते ही फंसा बैंककर्मी, साइबर जालसाजों भेजी थी लिंक, 2.80 लाख ठगे – Bhopal News


भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के कमला नगर इलाके में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक बैंककर्मी से 2.80 लाख रुपए ऐंठ लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेहरू नगर निवासी 38 वर्षीय राहुल सोनाने को 4 मार्च को एक मोबाइल ऐप का लिंक मिला, जिसे उन्होंने इंस्टॉल कर लिया। ऐप में दावा किया गया कि 5 हजार रुपए निवेश करने पर 25 हजार रुपए मिलेंगे। शुरुआत में निवेश के बाद ऐप में बढ़ी हुई रकम दिखाई गई, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया।

लालच में बढ़ाते गए निवेश

जालसाजों के झांसे में आकर राहुल ने अलग-अलग किस्तों में करीब 2.80 लाख रुपए निवेश कर दिए। बाद में रकम निकालने के नाम पर उनसे प्रोसेसिंग फीस की मांग की गई।

जब ठगों ने और पैसे मांगे, तब राहुल को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।



Source link