भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास गांजा तस्करी करते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक के इंतेजार में खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की रात को कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से तीन पैकेट में भरा 1 किलो 350 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत पचास हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी पार्क के पीछे टीटीनगर स्टेडियम के पास से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों के कब्जे से सफेद पन्नी में तीन पैकेट गांजा रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्रहक के इंतजार में गांजा लेकर खड़े थे। आरोपियों की पहचान मिथुन चौहान (33) निवासी अर्जुन नगर फेस-3 और गोलू चौहान (30) निवासी ई-31 अर्जुन नगर फेस-1 के रूप में की गई है। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से एक हजार रुपए से अधिक की नकदी मिली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बागसेवनिया में भी गांजा तस्कर गिरफ्तार बीती रात बागसेवनिया पुलिस ने आरआरएल पार्क से भी एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 250 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। आरोपी अमित शर्मा पुराना गांजा तस्कर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
Source link