सिंधिया का कल शिवपुरी दौरा: नगर पालिका के वाहन से शहर में लगे भाजपा के झंडे; कांग्रेस ने जताई आपत्ति – Shivpuri News

सिंधिया का कल शिवपुरी दौरा:  नगर पालिका के वाहन से शहर में लगे भाजपा के झंडे; कांग्रेस ने जताई आपत्ति – Shivpuri News




शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से पहले एक विवाद सामने आया है। शहर की थीम रोड पर नगर पालिका का स्ट्रीट लाइट सुधारने वाला वाहन भाजपा के झंडे और बैनर लगाते हुए दिखा। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का कल (5 अप्रैल) शिवपुरी दौरा प्रस्तावित है। वे शाम 7 बजे होटल पी.एस. में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। उनके स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह झंडे और बैनर लगाए जा रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका का शासकीय वाहन पोल पर भाजपा के झंडे लगाते हुए देखा गया। इसे लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, किसी भी सरकारी वाहन का उपयोग राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए नहीं किया जा सकता। इस घटना में नियमों की अनदेखी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। कहा- यह वाहन का दुरुपयोग
नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष और वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद शशि शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो जारी करते हुए कहा कि यह नगर पालिका के वाहन का दुरुपयोग है। यह वाहन स्ट्रीट लाइट सुधारने के लिए है, न कि किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए। शर्मा ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Source link