शहर में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें पिता-पुत्र की जान चली गई। दोनों अरविंदो अस्पताल से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अलवासा निवासी पवन ठाकुर अपने पिता मुन्ना लाल ठाकुर के साथ अस्पताल में भर्ती बहन को टिफिन देकर घर लौट रहे थे। अरविंदो चौराहे के पास पीछे से आ रहे आईशर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पिता मुन्ना लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल मुन्ना लाल को तुरंत अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बाद देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक पवन ठाकुर गांव अलवासा में “यूनिक सॉल्यूशन स्कूल” का संचालन करते थे। परिवार में अब छोटा भाई वेदप्रकाश, पत्नी और बच्चे ही रह गए हैं।
Source link