दुल्हन से मिलने जा रहे थे मेहमान, बीच में गिर गई लिफ्ट, शादी की खुशियां मातम में बदली

दुल्हन से मिलने जा रहे थे मेहमान, बीच में गिर गई लिफ्ट, शादी की खुशियां मातम में बदली


Last Updated:

Indore News: इंदौर के चंदन नगर में शादी समारोह के दौरान ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 लोग घायल हो गए. महिलाएं और बच्चे दुल्हन से मिलने दूसरी मंजिल जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज चल रहा है.

Zoom

मिथिलेश गुप्ता, इंदौर
Indore News: एमपी के इंदौर में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिससे खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. यह घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक ओवरलोड लिफ्ट अचानक गिर गई. इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में शामिल महिलाएं और बच्चे दुल्हन से मिलने के लिए दूसरी मंजिल पर जा रहे थे. सभी लोग एक साथ लिफ्ट में सवार हो गए. बताया जा रहा है कि लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए थे. इसी दौरान अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गई.

हादसे से मचा हड़कंप
हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई. तुरंत आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि बाकी की हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि लिफ्ट की क्षमता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि लिफ्ट की रेगुलर जांच और मेंटेनेंस सही तरीके से हो रहा था या नहीं. इसके साथ ही आयोजकों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link