अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, धड़ाम से गिरे दाम, आज कीमत देखकर हो जाएंगे खुश

अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, धड़ाम से गिरे दाम, आज कीमत देखकर हो जाएंगे खुश


Last Updated:

Bhopal Gold-Silver Price Today: इजराइल-ईरान युद्ध रुकने के बाद भी सोना-चांदी टूट रहा है. जहां आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव ₹490 रुपए ऊपर सस्ता हुआ है. वहीं चांदी ₹3,480 सस्ती हुई है. इसी बीच सोना बीते दिन काफी उछला था. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जान लीजिए.

Zoom

Bhopal Gold-Silver Price 09 April 2026

Bhopal Gold-Silver Price 09 April 2026: इजराइल-ईरान युद्ध में दो हफ्तों के सीजफायर का ऐलान होते ही जहां बुधवार को सोने-चांदी में बड़ी बढ़त दर्ज हुई थी. अब उसी सोने में युद्ध रुकने के बाद भी गिरावट दिख रही है. जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹490 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं चांदी ₹3,480 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज गुरुवार (9 अप्रैल) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 151,180 रुपए/10 ग्राम

– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 237,090 रुपए/1 किलो

युद्ध रुका फिर भी क्यों टूट रहा सोना
इजराइल-ईरान युद्ध रुकने के बाद भी सोने और चांदी में गिरावट का दौर लगातार जारी है. जिसके पीछे एक्सपर्ट का मानना है कि, अभी बाजार को भरोसा नहीं है की यह सीजफायर कितने दिन चलेगा. इसी अस्थिरता के कारण बाजार में हलचल का दौर जारी है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

– भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 151,290 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 237,270 रुपए प्रति 1 किलो

हॉलमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें



Source link