युवक को ‘तालिबानी सजा’ देने का वीडियो: रीवा में चार लोगों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा – Rewa News

युवक को ‘तालिबानी सजा’ देने का वीडियो:  रीवा में चार लोगों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा – Rewa News




रीवा जिले में युवक को कथित तौर पर ‘तालिबानी सजा’ देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मनगवां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो करीब 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित युवक की पहचान राकेश साकेत के रूप में हुई है। आरोप है कि रोहित साकेत ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर राकेश साकेत को पकड़कर जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपी उसे लगातार पीटते रहे और घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।



Source link