अशोकनगर में ट्रॉला ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत: नल-जल योजना के सृपाइप से भरे थे, पानी कैंपर बांटते थे – Ashoknagar News

अशोकनगर में ट्रॉला ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत:  नल-जल योजना के सृपाइप से भरे थे, पानी कैंपर बांटते थे – Ashoknagar News




अशोकनगर के कोलूआ रोड पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में 41 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। नल-जल योजना के पाइप लेकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रॉला ने नपा दुकानों के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान यादव कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय रामबाबू यादव पिता सुजान सिंह यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने ट्रॉला को रोक लिया। सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को वाहन के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रामबाबू यादव पानी के कैंपर वितरण का काम करते थे। वे अपनी गाड़ी से बस स्टैंड क्षेत्र में पानी के कैंपर देने आए थे। उनकी गाड़ी एक किनारे खड़ी थी और सड़क के किनारे से निकलते समय यह हादसा हुआ।



Source link