बांधवगढ़ में संत सेन जी महाराज समाधि स्थल पर आस्था: आठ राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने तय की सीमा – Umaria News

बांधवगढ़ में संत सेन जी महाराज समाधि स्थल पर आस्था:  आठ राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने तय की सीमा – Umaria News




उमरिया— बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर आस्था का केंद्र बन गया है। संत शिरोमणि सेन जी महाराज के समाधि स्थल पर देश के आठ राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह पवित्र स्थल ताला जोन स्थित शेष शैय्या के पास बना है, जहां भक्त श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। समाधि स्थल ताला गेट के कोर एरिया से लगभग दस किलोमीटर दूर पहाड़ी में स्थित है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने ताला गेट से समाधि स्थल तक केवल 100 श्रद्धालुओं को जिप्सी के माध्यम से जाने की अनुमति दी है। यह व्यवस्था सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। यह स्थल हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनता है। परिक्षेत्र अधिकारी राहुल किरार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लगभग 50 अधिकारी और कर्मचारी रास्ते में तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा और आस्था के इस संतुलन के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सीमित संख्या में ही सही, लेकिन यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में गहरी श्रद्धा दिखाई दे रही है।



Source link