Last Updated:
अगर आप भी बाइक सर्विसिंग पर हर साल हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब चेन क्लीनिंग, इंजन ऑयल चेक, टायर प्रेशर और ब्रेक मेंटेनेंस जैसे जरूरी काम आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं. इन आसान DIY टिप्स से न सिर्फ आपकी बाइक स्मूथ चलेगी, बल्कि माइलेज भी बढ़ेगा और सालाना ₹5000-₹10000 तक की बचत हो सकती है. जानिए पूरा तरीका.
ऐसे घर पर मेंटेन रखे अपनी बाइक
आजकल बाइक रखना महंगा हो गया है. सर्विस सेंटर में हर 3000-5000 किलोमीटर पर बेसिक सर्विस का खर्चा 800 से 1500 रुपये तक पहुंच जाता है. अगर आप महीने में एक बार भी मैकेनिक के पास जाते हैं तो साल भर में आसानी से 5,000 से 10,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च हो सकता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि बाइक के कई जरूरी मेंटेनेंस काम आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं.
खासकर चेन की सफाई और लुब्रिकेशन, इंजन ऑयल चेक, टायर प्रेशर, ब्रेक, एयर फिल्टर जैसी चीजें रविवार की छुट्टी में 30-60 मिनट में निपटा सकते हैं. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि आपकी बाइक ज्यादा लंबे समय तक स्मूथ चलेगी, फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ेगी और ब्रेकडाउन का खतरा भी कम होगा.
DIY का फायदा
घर पर मेंटेनेंस करने से मैकेनिक की लेबर चार्ज बचती है, पार्ट्स की ओवरचार्जिंग से बचाव होता है और आप खुद अपनी बाइक को बेहतर तरीके से समझते हैं. कई राइडर्स बताते हैं कि DIY (Do It Yourself) मेंटेनेंस से सालाना पांच से सात हजार रुपये आसानी से बच जाते हैं. शुरुआत में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन आदत पड़ने पर ये मजेदार और फायदेमंद शौक बन जाएगा. चलिए विस्तार से जानते हैं बाइक मेंटेनेंस के आसान और प्रभावी टिप्स.
चेन मेंटेनेंस
चेन पावर ट्रांसमिशन का मुख्य हिस्सा है. सूखी या गंदी चेन से पावर लॉस, ज्यादा घिसाव और नॉइज होता है. चेन पर केरोसिन, डीजल या चेन क्लीनर स्प्रे करें. ज्यादा ऑयल न लगाएं, वरना धूल चिपकेगी. 15-20 मिनट सूखने दें और एक्स्ट्रा पोंछ लें. आमतौर पर 20-30 mm स्लैक होना चाहिए. इससे चेन की लाइफ बढ़ती है और राइड साइलेंट रहती है.
इंजन ऑयल चेक और चेंज
ऑयल इंजन को ठंडा और लुब्रिकेट रखता है. हर 1000 किमी पर लेवल चेक करें. बाइक को लेवल जगह पर खड़ा करें, इंजन ठंडा होने दें. डिपस्टिक निकालें, पोंछें, दोबारा डालें और निकालकर देखें. लेवल कम हो तो टॉप अप करें. पूरा ऑयल चेंज हर 3000-5000 किमी या 3-6 महीने में करें. गर्म इंजन में पुराना ऑयल ड्रेन करें, नया फिल्टर लगाएं और रेकमेंडेड ग्रेड का फ्रेस ऑयल भरें. इससे इंजन परफॉर्मेंस अच्छी रहती है और फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ती है.
टायर प्रेशर
हर हफ्ते टायर प्रेशर चेक करें. साइडवॉल पर लिखे PSI देखें. लगभग बाइकों में फ्रंट 29-32 और रियर 33-36 PSI होत है. ठंडे टायर में चेक करें. गलत प्रेशर से टायर जल्दी घिसते हैं और माइलेज गिरता है. ट्रेड डेप्थ 2 mm से कम हो तो टायर बदलें.
ब्रेक और अन्य टिप्स
ब्रेक पैड की मोटाई और फ्लूइड लेवल चेक करें. एयर फिल्टर को हर 2000-3000 किमी पर साफ करें. गंदा फिल्टर पावर कम करता है. बैटरी टर्मिनल्स साफ रखें. बाइक को हल्के हाथ से धोएं, हाई प्रेशर पानी चेन पर न डालें. बोल्ट्स टाइट चेक करें और स्पार्क प्लग इंस्पेक्ट करें.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें