कोलकाता नाइटराइडर्स पर बोझ बने दो इंटरनेशनल सुपरस्टार, हर मैच में कटा रहे नाक

कोलकाता नाइटराइडर्स पर बोझ बने दो इंटरनेशनल सुपरस्टार, हर मैच में कटा रहे नाक


होमखेलक्रिकेट

कोलकाता नाइटराइडर्स पर बोझ बने दो इंटरनेशनल सुपरस्टार, हर मैच में कटा रहे नाक

Last Updated:

Cameron Green Rinku Singh: कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं चला, जिससे केकेआर को एक और मैच में हार का मुंह देखना पड़ा. केकेआर की यह 5 मैचों में चौथी हार है. ये दोनों ही स्टार क्रिकेटर्स अब तक सीजन में उपयोगी प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए हैं.

Zoom

कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह का फ्लॉप शो जारी.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत इतिहास में अब तक की सबसे खराब रही है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली यह टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन की पहली जीत दर्ज करने उतरी थी, लेकिन उसे एक और हार मिल गई. केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है. इस हार के साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है. इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. टीम के अब तक के प्रदर्शन को देखें तो दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर मुकाबले में उम्मीद पर खरे नहीं उतरे हैं. अब तक के मैचों में इन दोनों के प्रदर्शन को देखा जाए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे टीम पर बोझ बने हुए हैं. दरअसल, ये दो नाम हैं कैमरन ग्रीन और टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह.

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और भारतीय टी20 टीम के मैच फिनिशर कहे जाने वाले रिंकू सिंह जिस प्रदर्शन और मैच विनिंग पारियों के लिए जाने जाते हैं, अब तक वो कर पाने में कामयाब नहीं हुए हैं. 25.20 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देकर ग्रीन को केकेआर ने ऑक्शन में खरीदा, लेकिन अब तक न तो उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया है तो न ही गेंद से कुछ खास कर पा रहे हैं. दूसरी ओर, रिंकू सिंह के लिए भी यह सीजन अब तक फीका नजर आया है.

कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह का फ्लॉप शो जारी.

रिंकू सिंह का भी बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ 6 रन ही बना सके. कैमरून ग्रीन को नूर अहमद ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया. दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. सीएसके की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद का जादू चला और उन्होंने महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए.

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 गंवाकर 192 रन बनाए. टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए. वहीं, आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए. हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन ही बना सके. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए. सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link