मातम में बदली खुशियां, शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग, कंटेनर से भीषण टक्कर

मातम में बदली खुशियां, शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग, कंटेनर से भीषण टक्कर


Last Updated:

राजगढ़ में शादी में शामिल होने के लिए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे. तभी शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार कंटेनर से उनकी टक्कर हो गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

Zoom

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के माचलपुर-पिपलिया कुलमी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जब सांवलपुरा गांव से शादी में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है इसमें 30 से 35 लोग सवार थे, जो नयागांव जा रहे थे. शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोग मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े. बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रैक्टर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.

कंटेनर की टैक्टर और ट्रॉली में इतनी जोरदार टक्कर लगी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें 10-12 साल के तीन मासूम बच्चों सहित दर्जनभर लोग गंभीर घायल हो गए हैं. जबकि एक महिला की मौत हो गई है. सभी घायलों को माचलपुर प्राथमिक जिला अस्पताल लाया गया. बाद में राजगढ़ और झालावाड़ रेफर किया गया.

आक्रोशित लोगों ने जमकर की नारेबाजी
हादसे के बाद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम करने की कोशिश की. इससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई और हाईवे पर जाम भी लग गया. अस्पताल के बाहर कई परिजन अपने संबंधियों की जानकारी लेते समय काफी भावुक और परेशान दिखे.

पुलिस कर रही मामले की जांच
माचलपुर-जीरापुर पुलिस ने हालात संभाले और तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया. पुलिस घायलों की जानकारी जुटा रही है. आरोपी को लेकर भी पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.



Source link