Last Updated:
वैशाख माह के साथ गर्मी ने अपने तेवर दिखना शुरू कर दिए है. महाकाल के भक्तो को गर्मी का असर ना हो इसके लिए महाकाल मंदिर समिति ने श्रद्धांलु की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण इंतज़ाम किए है. अगर आप भी महाकाल दर्शन का प्लान बना रहे है. तो यह खबर आपके बेहद काम की है.
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार मे रोजाना लाखों की संख्या मे श्रद्धांलु का आगमन लगा रहता है. अभी इन दिनों अप्रैल यानि वैशाख माह चल रहा है जिसमे भीषण गर्मी देखने को मिलती है. लेकिन इस गर्मी की मार महाकाल के भक्तो के सामने फीकी नज़र आ रही है, क्युकि महाकाल के दरबार मे रोज की तरह श्रद्धांलुओ का ताता लगा रह रहा है.
श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारते हैं. ग्रीष्म ऋतु में लगातार बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संपूर्ण दर्शन पथ पर मैट (मेटिंग) बिछाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को गर्म जमीन के संपर्क से राहत मिल सके एवं नंगे पांव चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.
देखा जाता है बढ़ती गर्मी मे पानी सबसे जायदा मे जरूरत देखने को मिलती है. महाकाल मंदिर समिति ने पुरे दर्शन मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालु गर्मी एवं लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इतना ही नही श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु मंदिर परिसर एवं दर्शन पथ पर कूलर के माध्यम से ठंडी एवं स्वच्छ हवा भी श्रद्धांलुओ को मिल रही है. इससे दर्शन के दौरान वातावरण को अधिक सुखद एवं आरामदायक बनाया गया है. जिसकी श्रद्धांलु प्रसंसा कर रहे है.
इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति ने स्वास्थ का भी बेहतर इंतज़ाम किया है. अक्सर गर्मी मे घुटन, निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) एवं अन्य आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं सामने आती है इससे निपटने के लिए मंदिर परिसर में आपात चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है. इसके लिए प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जो आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता प्रदान कर रही है.
महाकाल मंदिर मे गर्मी मे सिर्फ श्रद्धांलु को राहत देने के इंतज़ाम नही किए जाते बल्कि भगवान महाकाल को भी गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाते है. इसकी शुरुआत हो चुकी है. भगवान को इन दिनों सुबह भस्म आरती के बाद से शाम तक ठंडक प्रदान करने के लिए गर्भग्रह मे भगवान के ऊपर मटकी लगाई जा रही है. जो दो माह तक देखी जाएगी. जिससे भगवान को शीतलता मिले.
अगर आप भी भीषण गर्मी मे महाकाल के दर्शन का प्लान बना रहे है तो सबसे पहले रुकने की जगह भी जान लेना चाहिए. अगर सबसे कम क़ीमत मे उज्जैन मे रुक कर समय बिताना चाहिए तो महाकाल लोक के पास जयसिंह पूरा क्षेत्र मे कई सस्ते लॉज व होटल देखने को मिलती है. जिससे श्रद्धांलु आसानी से किराये पर ले सकते है. यह किराये के कमरे की शुरूआत 300 रूपये से शुरू हो जाती है.
अगर महाकाल मंदिर दर्शन करने आ रहे है और अगर किफायती दामों मे खाना खाने का सोच रहे है तो यह बेहद काम की खबर है क्युकि महाकाल मंदिर समिति की तरफ से अन्यक्षेत्र मे खाना एक दम मुफ्त मिलता है. जिससे श्रद्धांलु बिना किसी परेशानी के यहा आकर आराम से खाना खा सकते है. यहा रोजाना करीब 20 हज़ार महाकाल के भक्त भोजन प्रसादी खाते है.