मध्य प्रदेश में पारा 41 डिग्री पार, 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

मध्य प्रदेश में पारा 41 डिग्री पार, 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट


Last Updated:

MP Weather Today: 16 और 17 अप्रैल को रतलाम, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, खरगोन, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट और मंडला में लू चलेगी. राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्म हवाओं का असर रहेगा.

Zoom

मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. (फाइल फोटो)

रिपोर्ट- वासु चौरे, भोपाल. मध्य प्रदेश में गर्मी अब तीखे तेवर दिखा रही है. राज्य में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है. रतलाम में तापमान सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा. भोपाल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन में भी अब तेज गर्मी महसूस की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है. 16 और 17 अप्रैल को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट में लू चलेगी. भोपाल, उज्जैन और इंदौर में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा. नर्मदापुरम-धार में भी पारा बढ़ा.

राज्य में 15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम बन रहा है लेकिन वह काफी कमजोर रहेगा. इसका सीधा मतलब है कि अब गर्मी से राहत मिलने के आसार न के बराबर हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा काफी गर्म रहता है. इस वक्त में ग्वालियर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने का रिकॉर्ड रहा है.

मौसम में बड़े स्तर पर बदलाव के संकेत
अप्रैल के शुरुआती दिनों में मिली राहत के बाद अब धीरे-धीरे गर्मी का सितम बढ़ता दिख रहा है. देशभर में अब लू के थपेड़ों के साथ-साथ तापमान में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अप्रैल को देशभर के मौसम में बड़े स्तर पर बदलाव के संकेत देखने को मिल रहे हैं. एक ओर जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में टेंपरेचर तेजी से बढ़ने वाला है, वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. कई प्रदेशों में हीटवेव और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास ऊपरी हवा में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी एक्टिव है. इसके अलावा बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से और असम के मध्य भाग में भी इसी तरह की मौसमी प्रणाली देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैला पूर्व-पश्चिम ट्रफ और बिहार से तमिलनाडु तक फैला उत्तर-दक्षिण ट्रफ भारत के बड़े हिस्से में मौसम को प्रभावित कर रहा है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर तेज रफ्तार वाली सब-ट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम भी एक्टिव है, जो आने वाले दिनों में मौसम को और अस्थिर बना सकती है. 15 अप्रैल की रात से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर असर डालेगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link