सीधी की नर्सरी में भीषण आग, , हजारों पौधे जले: रात 1 बजे उठी लपटे, तड़के चार बजे तक बुझाई गई – Sidhi News

सीधी की नर्सरी में भीषण आग, , हजारों पौधे जले:  रात 1 बजे उठी लपटे, तड़के चार बजे तक बुझाई गई – Sidhi News




सीधी जिले के मझौली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कचहरिया स्थित एक नर्सरी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में हजारों पौधे जलकर राख हो गए, जिससे नर्सरी को भारी नुकसान हुआ है। आग रात करीब 1 बजे भड़की और लगभग 4 घंटे तक धधकती रही। आग की चपेट में आने से आम, अमरूद, सेब, पपीता और ड्रैगन फ्रूट जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ औषधीय और फूलों के पौधे भी पूरी तरह नष्ट हो गए। नर्सरी में मौजूद विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां भी जलकर खाक हो गईं। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। नर्सरी में कार्यरत कर्मचारी रामबहोर ने बताया कि आग लगने के समय वह सो रहे थे। आग की जानकारी मिलते ही उन्होंने अकेले ही इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सचिन यादव के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल की टीम करीब 3 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि नर्सरी में सूखी पत्तियों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली, जिस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह चार बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।



Source link