उज्जैन| खरगोन में खेले गए फाइनल मुकाबले में उज्जैन क्रिकेट अकादमी ने अखिल भारतीय व्हाइट लेदर बॉल निरंजन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खरगोन की एसएससी क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए 114 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उज्जैन क्रिकेट अकादमी ने टी-20 मुकाबले का लक्ष्य 12 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस फाइनल के नायक आयुष निगम रहे, जिन्होंने 48 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए। पवन शर्मा ने 30 रन नाबाद और क्षितिज ने 22 रन नाबाद बनाकर टीम की जीत को मजबूत आधार दिया। उज्जैन क्रिकेट अकादमी की इस जीत पर क्लब के उपाध्यक्ष प्रकाश यादव सहित परेश कुलकर्णी, कौस्तुभ ऋषि, प्रसन्ना भांड, अमित चव्हाण, जितेंद्र गोयल, नीलेश सेठी, मनोज राठी, अनिल निगम, सुभाषचंद्र खरे, भरत चंदवानी, बंटी गिरजे, रवि शर्मा, अंशुल और मनोज बगड़वाल समेत अकादमी के सदस्यों ने हर्ष जताया। जानकारी तुषार चव्हाण ने दी।
Source link