Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Target: क्रिकेट की दुनिया में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही बोला था कि वो जसप्रीत बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारना चाहते हैं. उनका ये टारगेट पूरा हो चुका है. अब वो क्रिस गेल के आईपीएल में बनाए 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं.
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में बनाए क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में सनसनी बनकर आए वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में जो कर रहे हैं वो हैरान करने वाला है. उन्होंने पिछले सीजन में डेब्यू करते हुए शतक जमाया और अब वो जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज को पहली बॉल पर छक्का जमाकर अपना सपना पूरा कर चुके हैं. आईपीएल में 14 साल की उम्र में डेब्यू कर रिकॉर्ड बनाने वाले इस बैटर ने पहले ही बोला था कि वो बुमराह के खिलाफ ऐसा कुछ करना चाहते हैं. जस्सी को पहली गेंद पर छक्का लगा लिया और अब वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर क्रिस गेल का 13 साल पुरानी रिकॉर्ड है. वो टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलना चाहते हैं.
वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले का इंतजार हर किसी को था. जब युवा बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर दिग्गज तेज गेंदबाज को छक्का जड़ा तो साफ हो गया कि वो जो सोचते हैं करके दिखाते हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले जो सपना वैभव ने देखा था वो हकीकत में बदल गया. जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मैच में आमने-सामने आईं. हैरानी की बात यह रही कि इस युवा बल्लेबाज ने बुमराह को एक नहीं, बल्कि दो बड़े छक्के लगाए, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡