जब मन हुआ तब पढ़ा, कभी घंटे नहीं देखे… 12वीं में साइंस टॉपर तन्वी की गजब कहानी

जब मन हुआ तब पढ़ा, कभी घंटे नहीं देखे… 12वीं में साइंस टॉपर तन्वी की गजब कहानी


Last Updated:

MP Board 12th Result 2026 Topper Story: 12वीं में साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाली इंदौर की तन्वी कुमावत की कहानी बेहद रोचक है. उनका कहना है कि वह कोई गोल सेट करके नहीं पढ़ती थीं. जब मन हुआ तो पढ़ा जब मन नहीं हुआ तो नहीं पढ़ा. लेकिन, जब पढ़ा, तब…

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इसमें इंदौर की तन्वी कुमावत ने साइंस स्ट्रीम में पूरे प्रदेश में टॉप किया है. उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं. इससे पहले दसवीं कक्षा में भी वह जिला टॉपर रह चुकी हैं. जब नतीजे घोषित हुए, तब उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उन्हें इतने अच्छे नंबर आएंगे. वह प्रदेश में टॉप कर जाएंगी, ऐसा उन्होने नहीं सोचा था.

तीरथ बाई कलाचंद स्कूल की छात्रा तन्वी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को देती हैं. साथ ही वह कहती हैं कि उन्होंने कभी केवल परीक्षा के लिए पढ़ाई नहीं की. वह लगातार अनुशासन के साथ साल भर पढ़ाई करती रही हैं. उन्होंने इसके लिए कभी घंटे नहीं देखे, लेकिन मन लगाकर पढ़ाई की.

डॉक्टर बनना सपना
उनका सपना है कि वो डॉक्टर बनना चाहती हैं. इसके पीछे का कारण बताते हुए तन्वी ने कहा, डॉक्टर एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें न केवल रिस्पेक्ट है, बल्कि डॉक्टर का दर्जा भगवान के बराबर है. वह किसी-किसी की जान बचा सकता है. वह शुरू से डॉक्टर बनना चाहती हैं. अब  इसके लिए लगातार मेहनत करेंगी.

एनसीईआरटी की किताब पर भरोसा
तन्वी कहती हैं कि आज पढ़ाई के कई माध्यम हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा एनसीईआरटी की किताब पर भरोसा किया. उसको कईं बार रिवाइज किया. नतीजा सबके सामने है. अपने जूनियर्स को सलाह देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा का प्रेशर होता है, लेकिन अगर आप कंसिस्टेंसी से साल भर पढ़ाई करते रहेंगे और किताब को अपने कई बार पढ़ा होगा तो जो भी प्रश्न परीक्षा में पूछा जाएगा, वह आपको पहले से पता होगा. ऐसे मैं घबराहट नहीं होगी. आपका पेपर भी अच्छा ही जाएगा.

सोशल मीडिया से रहीं दूर 
मोबाइल और सोशल मीडिया का दौर होने के बावजूद तन्वी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि मोबाइल से उन्हें भी डिस्ट्रक्शन होता था, लेकिन उन्होंने इसे बैलेंस करने की कोशिश की. सोशल मीडिया को खुद पर हावी नहीं होने दिया. उन्हें यह तो यकीन था कि जब भी नतीजे घोषित होंगे तो उनके अच्छा ही नंबर आएंगे, लेकिन प्रदेश में साइंस में पहली रैंक आएगी यह कभी नहीं सोचा था. ‌

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link