4 भारतीय क्रिकेटर जिनको अपने फैन से ही हो गया प्यार, शादी तक पहुंची बात

4 भारतीय क्रिकेटर जिनको अपने फैन से ही हो गया प्यार, शादी तक पहुंची बात


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके और कप्तानी करने वाले कुछ ऐसा महान खिलाड़ी हुए हैं जिनको अपनी फैन से ही प्यार हो गया. देश के लिए खेलते हुए फैन के जैसे मिली और दिल में उतर गई. सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम मंसूर अली खान पटौदी की लिस्ट में शामिल है.

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा माना जाता है. खिलाड़ियों के लिए फैंस के अंदर ऐसा प्यार होता है जो कभी कभी हद से गुजर जाता है. यह बिल्कुल सच है कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में लोगों की काफी दिलचस्पी रहती है. जैसे ही वे टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उनके समर्थक उन्हें प्यार से भर देते हैं. इस लोकप्रियता के कारण उन्हें विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट के मौके मिलते हैं.

अक्सर ऐसा होता है कि जब क्रिकेटर बड़े विज्ञापनों में मशहूर अभिनेत्रियों और मॉडल्स के साथ नजर आते हैं. इसके बाद डेटिंग शुरू कर देते हैं. समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता है और कई सेलिब्रिटीज अपने फैंस से शादी भी कर लेते हैं. यह आम बात है कि मशहूर हस्तियां अपने फैंस के प्यार में पड़ जाती हैं और फिर उनसे शादी कर लेती हैं. क्रिकेट में भी ऐसा ही देखने को मिलता है. यहां कुछ भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताया गया है जिन्होंने अपने फैंस से शादी की है.

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 28 साल की उम्र में शादी की थी. जब उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली, तो जल्दी ही ‘ब्लू-आइड बॉय’ के नाम से मशहूर हो गए. उनकी मैनेजर रितिका भी उनकी बड़ी फैन थीं. दोनों को एक-दूसरे से तुरंत प्यार हो गया और छह साल डेटिंग के बाद दिसंबर 2015 में शादी कर ली.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टीम इंडिया के सबसे युवा कप्तानों में से एक थे मंसूर अली खान पटौदी. जिनका रिश्ता राज घराने से है और उनके बेटे सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं. पूर्व भारतीय कप्तान को बॉलीवुड अभिनेत्री  शर्मिला टैगोर से प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली. शर्मिला बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थीं और अपने करियर के शिखर पर थीं. पटौदी ने कुछ साल डेटिंग के बाद 1968 में अपनी फैन शर्मिला टैगोर से शादी की थी.

दुनिया के महानतम बैटर में शामिल सचिन तेंदुलकर और अंजली की कहानी ‘लव एट फर्स्ट साइट’ की थी. दोनों की पहली मुलाकात मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई थी. 1990 में अंजली अपनी मां को लेने एयरपोर्ट आई थीं, वहीं सचिन अपने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट टूर के लिए रवाना हो रहे थे. दोनों के बीच कई सालों के बाद मुलाकात हुई. धीरे धीरे दोनों का रिश्ता इतना मजबूत हुआ कि एक दूसरे के साथ पूरा जिंदगी रहने का फैसला कर लिया.

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में पूर्व भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी साक्षी की लव स्टोरी दिखाई गई थी. इसे भारतीय क्रिकेट फैंस बहुत पसंद करते हैं. 2007 में टीम इंडिया के साथ टूर पर रहते हुए धोनी की मुलाकात साक्षी से ताज बंगाल होटल में हुई थी. साक्षी धोनी की बड़ी फैन बन गईं और दोनों ने 2010 में देहरादून में शादी कर ली. कपल की प्यारी बेटी जीवा धोनी उनके लिए एक आशीर्वाद है.



Source link