बुधवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन: पंचामृत अभिषेक, भांग-चंदन से श्रृंगार… अलौकिक रूप में सजे बाबा महाकाल – Ujjain News

बुधवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:  पंचामृत अभिषेक, भांग-चंदन से श्रृंगार… अलौकिक रूप में सजे बाबा महाकाल – Ujjain News




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर के कपाट खुलते ही परंपरा अनुसार सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया और आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया। गर्भगृह के पट खुलने के बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर विधि-विधान से पंचामृत पूजन किया। इसके पश्चात कर्पूर आरती उतारी गई। बाबा महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया, जिससे गर्भगृह अलौकिक आभा से जगमगा उठा। पूजन के बाद भगवान को ड्रायफ्रूट, फल और मिठाइयों का भोग लगाया गया। तत्पश्चात महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से पारंपरिक विधि से भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, लिए दर्शन भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरी आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। मान्यता: निराकार से साकार रूप में दर्शन धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं, इसी कारण भस्म आरती का विशेष महत्व माना जाता है।



Source link