शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश; 3 राशियों के लिए मुश्किल, जानें बचाव के उपाय

शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश; 3 राशियों के लिए मुश्किल, जानें बचाव के उपाय


Last Updated:

Shukra Gochar Impact: धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर थोड़ा सावधान रहने का संकेत दे रहा है. इस समय आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. खर्चे बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना ही बेहतर होगा.

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को जीवन की दिशा दिखाने वाला महत्वपूर्ण आधार माना जाता है. ग्रहों की बदलती चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर साफ दिखाई देता है. न सिर्फ राशियां बल्कि नक्षत्रों का परिवर्तन भी कई तरह के उतार-चढ़ाव लेकर आता है. इसी कड़ी में 19 अप्रैल 2026 को शुक्र ग्रह अपनी प्रिय राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र को प्रेम, वैवाहिक सुख, धन, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है. जब कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, तो व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाएं और रिश्तों में मधुरता मिलती है. वहीं इसकी कमजोर स्थिति जीवन में तनाव और असंतुलन बढ़ा सकती है. इस बार शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है. ऐसे में सोच-समझकर निर्णय लेना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों को नुकसान पहुंचाएगा और किन उपायों से राहत मिलेगी.

मेष- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर चुनौतियां लेकर आ सकता है. मन में बेचैनी और हल्की उदासी बनी रह सकती है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं. परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में ध्यान कम लगेगा और बाधाएं आ सकती हैं. सहकर्मियों से विवाद से बचें और शांत रहकर निर्णय लें.

तुला- इस राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है. परिवार में मनमुटाव बढ़ने और रिश्तों में दूरी आने के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में भी विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान और दबाव का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे समय में संयम और धैर्य रखना बेहद जरूरी है. सोच-समझकर बोलें और किसी से भी कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें, तभी हालात संभल पाएंगे.

धनु- इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. इस समय आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और खर्चे बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा क्योंकि नुकसान की आशंका बन रही है. साथ ही छोटी सी लापरवाही भी परेशानी या दुर्घटना का कारण बन सकती है. कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन खिन्न हो सकता है. ऐसे में धैर्य रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें.

इन उपायों से मिलेगी राहत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शुक्र ग्रह को संतुलित रखने के लिए कुछ सरल उपाय बेहद प्रभावी माने गए हैं. जीवन में सफेद रंग का अधिक उपयोग करें. सफेद वस्त्र धारण करें. साथ ही चावल, चीनी जैसी सफेद चीजों का दान करना शुभ होगा. विशेष रूप से शुक्रवार के दिन श्रद्धा से खीर बनाकर जरूरतमंदों को खिलाना लाभकारी माना जाता है. इन उपायों से शुक्र दोष शांत होता है और जीवन की समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link