MP Board 10th Result: किसान की लाडली रीवा टॉपर, प्रदेश में 5वीं पोजिशन, रोने लगे बाप-बेटी!

MP Board 10th Result: किसान की लाडली रीवा टॉपर, प्रदेश में 5वीं पोजिशन, रोने लगे बाप-बेटी!


Last Updated:

MP Board 10th Result 2026 Topper Success Story: मध्य प्रदेश बोर्ड परिणाम में लड़कियों ने फिर बाजी मारी है. इसी कड़ी में रीवा की श्रेया पांडेय ने 10वीं कक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. बिना किसी कोचिंग के सरकारी स्कूल से पढ़कर ये सफलता हासिल की है.

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 2026 में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इसी कड़ी में रीवा की श्रेया पांडेय ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल जिले का नाम रोशन किया है. श्रेया जिले की टॉपर भी हैं. खास बात ये कि बिना किसी कोचिंग के सरकारी स्कूल से पढाई करके श्रेया ने सफलता हासिल की है.

श्रेया रीवा से महज 8 किलोमीटर दूर कोठी गांव की सरकारी स्कूल से दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं. उनके पिता किसान हैं, मां गृहणी हैं. पढ़ाई का पूरा खर्च श्रेया के बड़े पिता उठाते थे. बडा भाई भी पढ़ाई में मदद करता है. श्रेया ने बिना किसी कोचिंग से प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया. हालांकि, लोकल 18 की टीम जब श्रेया पांडेय के घर पहुंची तो वह मां के साथ ननिहाल गई हुई थी.

वीडियो कॉल पर रोने लगे
इस दौरान एक भावुक कर देने वाला पल भी देखने को मिला. वीडियो कॉल पर लगभग आधे घंटे पिता और पुत्री रोते रहे. श्रेया के पिता के खुशी के आंसुओं ने ये साबित किया कि अगर घर-परिवार का साथ मिले तो बच्चे हालात नहीं देखते, सफलता का परचम लहराते हैं. वहीं वीडियो कॉल पर श्रेया ने बताया कि जो समझ नहीं आता था, उसे यूट्यूब से पढ़ती थी. श्रेया आगे मैथ्स से पढ़ाई करना चाहती हैं और भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं.

टीचर देते थे स्पेशल छुट्टी
श्रेया के पिता ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों ने बहुत सहयोग किया. श्रेया को पढ़ने के लिए स्पेशल छुट्‌टी देते थे. दरअसल, सरकारी स्कूल होने के कारण वहां बच्चों का हल्ला बहुत मचता था. ऐसे में पढ़ाई बाधित होती थी. इसलिए शिक्षक श्रेया को घर भेज देते थे, कहते थे घर जाओ और वहां मन लगाकर पढ़ो. घर में  भी श्रेया को बहुत सहयोग रहा है.

बता दें कि सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे बुधवार को जारी किए. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mpononline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link