अस्पताल की नौकरी छोड़ शुरू की अश्वगंधा की खेती, अब हर साल 10 लाख की कमाई

अस्पताल की नौकरी छोड़ शुरू की अश्वगंधा की खेती, अब हर साल 10 लाख की कमाई


होमताजा खबरकृषि

अस्पताल की नौकरी छोड़ शुरू की अश्वगंधा की खेती, अब हर साल 10 लाख की कमाई

Last Updated:

Agriculture News: अश्वगंधा की जड़, बीज और भूसा सब कुछ बिक जाता है. वर्तमान में इसकी जड़ का भाव 30 हजार रुपये प्रति कुंतल चल रहा है. इसके बीज का भाव 20 हजार रुपये प्रति कुंतल और भूसे का भाव 10 से 15 रुपये प्रति किलो है.

सागर. कहते हैं कि जिंदगी में अगर कुछ करना है, तो रिस्क लेना चाहिए और ऐसा ही कुछ रिस्क मध्य प्रदेश के सागर के एक युवक ने लिया. उसने अपनी 30 हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़कर खेती शुरू की और अब वह लाखों रुपये की कमाई कर रहा है. इंदौर की एक प्रतिष्ठित अस्पताल की नौकरी छोड़ अश्वगंधा की खेती करने वाले राहुल लोधी पिछले तीन साल से अपनी 10 एकड़ की खेती से हर साल 10 से 15 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं. सागर जिले के देवरी निवासी राहुल लोधी लोकल 18 को बताते हैं कि वह इंदौर के एक अस्पताल में बतौर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर काम कर रहे थे. एक दिन उन्हें पता चला कि अश्वगंधा से अच्छी कमाई हो रही है. इस दौरान उन्हें इससे संबंधित जयपुर में होने वाले एक कार्यक्रम की जानकारी मिली. वह छुट्टी लेकर उस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए. वहां अश्वगंधा की खेती से किस तरह के फायदे हो सकते हैं और कैसे किसान खेती कर सकते हैं, इसके बारे में सब कुछ बड़ी बारीकी से बताया गया. जयपुर से वापस लौटने के बाद राहुल ने नौकरी से इस्तीफा दिया और अपने जिले में लौटकर खेतों को अश्वगंधा की खेती के लायक तैयार किया. उन्होंने बाहर से बीज मंगवाया.

राहुल लोधी ने 10 एकड़ खेत में अश्वगंधा की खेती से शुरुआत की थी और पिछले तीन साल से यह सिलसिला चल रहा है. इस बार उनकी फसल की हार्वेस्टिंग होने लगी है. अश्वगंधा के लिए बड़ी-बड़ी आयुर्वेद कंपनियों ने उनसे संपर्क किया है. राहुल का कहना है कि अगर कंपनियों ने बाजार भाव से अच्छी कीमत दी, तो फिर वह उन्हीं को दे देंगे, नहीं तो वह फसल को बेचने के लिए नीमच मंडी जाते हैं.

जड़ का भाव 30 हजार रुपये क्विंटल
राहुल बताते हैं कि अश्वगंधा की फसल 4 से 6 महीने की होती है. अगर किसान जड़ के साथ-साथ इनसे बीज भी चाहते हैं, तो उन्हें 150 से 160 दिन लग जाते हैं. अश्वगंधा की जड़, बीज और भूसा सब कुछ बिक जाता है. वर्तमान में अश्वगंधा की जड़ का भाव 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है. इसके बीज का भाव 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल और भूसे का भाव 10 से 15 रुपये प्रति किलो चल रहा है.

एक एकड़ में एक लाख रुपये का मुनाफा
राहुल ने आगे कहा कि अगर किसी ने एक एकड़ खेत में अश्वगंधा लगाई है और मोटे तौर पर पांच क्विंटल का उत्पादन कर लिया है, तो इससे वह सब कुछ हटाकर लगभग एक लाख रुपये का मुनाफा निकाल सकता है. अगर हम पारंपरिक खेती जैसे- गेहूं, चना, मसूर में मेहनत करते हैं, तो यह मुनाफा बड़ी मुश्किल से 10 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक हो पाता है. ऐसे में अश्वगंधा की खेती करने पर कई गुना अधिक कमाई करने का मौका मिलता है. इसमें प्रति एकड़ लगभग 30 हजार रुपये का खर्च आता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link