फर्जी दस्तावेज में गई विधायकी, तो भाजपा नेताओं पर बिफरे कांग्रेस के Ex MLA राजेंद्र भारती

फर्जी दस्तावेज में गई विधायकी, तो भाजपा नेताओं पर बिफरे कांग्रेस के Ex MLA राजेंद्र भारती


Last Updated:

मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी दोषसिद्धि और विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजेंद्र भारती ने दावा किया कि भाजपा में शामिल होने के बदले उन्हें 70-75 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था. भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृह मंत्री) ने केस वापस लेने के लिए प्रलोभन दिया और पद-पैसा का लालच दिया.

Zoom

congress ex mla rajendra bharti

मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी दोषसिद्धि और विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है.

राजेंद्र भारती ने दावा किया कि भाजपा में शामिल होने के बदले उन्हें 70-75 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था. भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृह मंत्री) ने केस वापस लेने के लिए प्रलोभन दिया और पद-पैसा का लालच दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग किया. केस को राजनीतिक दबाव से प्रभावित करने की कोशिश की. भारती ने कहा कि 1998-2011 का पुराना बैंक फ्रॉड मामला (दतिया जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से जुड़ा) तोड़-मरोड़ कर उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया. उन्होंने इसे सोची-समझी राजनीतिक चाल बताया और सीबीआई जांच की मांग की.

क्या है पूरा मूल मामला
दिल्ली की विशेष MP/MLA कोर्ट ने 1 अप्रैल 2026 में राजेंद्र भारती और सह-आरोपी रघुवीर शरण प्रजापति को 3 साल की सजा सुनाई. कोर्ट ने उन्हें IPC की धाराओं 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 और 471 (जालसाजी) के तहत दोषी ठहराया. मामला 1998 का है, जब उनकी मां सावित्री देवी के नाम पर 10 लाख रुपये की FD कराई गई थी.आरोप है कि फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि बढ़ाकर और दस्तावेजों में हेराफेरी कर अतिरिक्त ब्याज निकाला गया. अदालत ने कहा कि दस्तावेज झूठ नहीं बोलते और राजनीतिक साजिश का दावा स्पेकुलेशन मात्र है. सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता तुरंत रद्द कर दी गई. दतिया सीट खाली हो गई.

सियासी प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश बताया और अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची.भाजपा ने आरोपों को काल्पनिक और फिक्शन बताया. पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि अदालत का फैसला अंतिम है. 10 लाख के अपराधी 70 करोड़ का ऑफर कैसे ठुकरा सकते हैं.राजेंद्र भारती ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बयान दिया और खुद को राणा सांगा की तरह साजिश का शिकार बताया. मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है.



Source link