ब्लाइंड वर्ल्ड कप विजेता बेटियों का सम्मान: सुनीता–दुर्गा सम्मानित, जे.एल. वर्मा को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – narmadapuram (hoshangabad) News

ब्लाइंड वर्ल्ड कप विजेता बेटियों का सम्मान:  सुनीता–दुर्गा सम्मानित, जे.एल. वर्मा को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम में मिराज क्रिकेट क्लब द्वारा गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों, कोच और ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया। बुदनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में हुए इस आयोजन में जिले और संभाग की खेल प्रतिभाओं को मंच मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य नर्मदापुरम के नयागांव की सुनीता सराठे और बैतूल की दुर्गा येवले रहीं, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम संभागीय क्रिकेट संघ के संरक्षक राकेश फौजदार, अध्यक्ष कपिल फौजदार, एसडीओपी जितेंद्र पाठक और पूर्व चेयरमैन रोहित फौजदार सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने कहा—संघर्ष से मिलती है सफलता सम्मान मिलने के बाद सुनीता सराठे ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और परिवार व कोच के सहयोग से यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और संघर्ष करने की ताकत भी देते हैं।” वहीं दुर्गा येवले ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और अवसर की है। मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में 15 खिलाड़ी आयोजन समिति के आलोक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मिराज क्लब और संभाग के करीब 15 खिलाड़ी इस समय मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। नितिन महाजन ने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का मंच देते हैं। इन खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित कार्यक्रम में यश दुबे, गौतम रघुवंशी, राहुल चंद्रोल, आर्यन देशमुख, ऋतविक दीवान, अखिल यादव, अथर्व महाजन, नवीन नागले, हर्षित परसाई, कार्तिक राजोरिया, अनुराग मालवीय, हिमांशु शिंदे, धर्मेश पटेल, आयुष मानकर और प्रशांत कासदे को मध्यप्रदेश लीग में चयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में माही ठाकुर, यामिनी बिल्लोरे, अनन्या दुबे, कल्याणी जाधव और अजीता यादव को भी सम्मान मिला। कोचिंग क्षेत्र में संजय यदुवंशी, वर्षा पटेल, सुनील शर्मा, अर्पण दुबे और नीरज गौर को सम्मानित किया गया। उभरते खिलाड़ियों में गौतम बौरासी, माधव शर्मा, आराफ कुरैशी और अथर्व पटेल को भी सराहा गया। इसके अलावा हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों और ग्राउंड स्टाफ—विष्णु बौरासी, अभिषेक चौकसे सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया। स्व. जे.एल. वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड कार्यक्रम में स्वर्गीय जे.एल. वर्मा को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके पुत्र विजय वर्मा ने ग्रहण किया। वर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद लंबे समय तक क्रिकेट के विकास के लिए काम किया था।



Source link