शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत पर काम कर रहा था, तभी वह विद्युत ट्रांसफार्मर के खुले तारों की चपेट में आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रन्नौद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05 निवासी धर्म कुशवाह पिता गोपाल कुशवाह के रूप में हुई है। धर्म कुशवाह अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के खुले तारों के संपर्क में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के तार खुले थे, जिसके कारण हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान की जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर रन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link