मैहर में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार: पटेहरा कॉलोनी में फैलाई दहशत, पुलिस के सामने हथियार लिए रहा खड़ा – Maihar News

मैहर में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार:  पटेहरा कॉलोनी में फैलाई दहशत, पुलिस के सामने हथियार लिए रहा खड़ा – Maihar News




मैहर पुलिस ने पटेहरा कॉलोनी से एक युवक को तलवार लहराते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को 15 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटनी रोड स्थित पटेहरा कॉलोनी में एक युवक धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही मैहर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशु चौधरी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह राजेश चौधरी का पुत्र और पटेहरा कॉलोनी, थाना कोतवाली मैहर का निवासी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link