शाहरुख की टीम को आखिर हुआ क्या है? क्या फिर दोहराएगी 2009 वाला इतिहास

शाहरुख की टीम को आखिर हुआ क्या है? क्या फिर दोहराएगी 2009 वाला इतिहास


होमखेलक्रिकेट

शाहरुख की टीम को आखिर हुआ क्या है? क्या फिर दोहराएगी 2009 वाला इतिहास

Last Updated:

KKR की इतनी बुरी हालत इससे पहले 2009 में हुई थी. हालांकि उस सीजन में शुरुआती पांच मुकाबलों में केकेआर ने कम से कम एक मैच में जीत हासिल कर ली थी, मगर इस बार तो वो भी नसीब नहीं हुई.

Zoom

14 साल बाद लगातार दो मैच में हारी है केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में बुरे दौर से गुजर रही है. इस सीजन में अब तक कोलकाता अकेली ऐसी टीम है जो एक भी मुकाबला नहीं जीती है. 5 में से 4 मुकाबले हारकर वह प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है. टीम को जो एक प्वाइंट मिला है. इससे पहले 2009 में केकेआर की इतनी बुरी हालत हुई थी. हालांकि उस सीजन में शुरुआती पांच मुकाबलों में केकेआर ने कम से कम एक मैच में जीत हासिल कर ली थी, मगर इस बार तो वो भी नसीब नहीं हुई. वह अकेला ऐसा सीजन था, जिसमें केकेआर प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे रही थी. उस समय सौरव गांगुली टीम के आइकन प्लेयर थे, हालांकि कप्तानी ब्रैडम मैकुलम संभाल रहे थे.

केकेआर के लिए 2009 का सीजन सबसे बुरा रहा था, जब उसे शुरुआती 5 मैचों में से 3 में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच रद्द हो गया था. हालांकि इस बार शाहरुख खान की टीम अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. उस सीजन में 14 मैच खेलने के बाद केकेआर सिर्फ 3 मैचों में जीत दर्ज करके प्वाइंट टेबल में अंतिम पायदान पर रही थी. कोलकाता के बाद मुंबई इंडियंस थीं, जिसमें 14 में से 5 मैच जीते थे. इस सीजन में अब तक केकेआर ने जिस तरह का खेल दिखाया है, उसे एक्सपर्ट इतिहास की सबसे खराब शुरुआत बता रहे हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स में स्टार्स की कमी नहीं रही. 2009 में उसके पास ब्रैडम मैकुलम, सौरव गांगुली, डेविड हसी और अजित अगरकर जैसे स्टार खिलाड़ी तो इस बार फिन एलन, आंजिक्य रहाणे, कैमरुन ग्रीन और नारायण हैं. 2009 में स्टार खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस खराब रहने की वजह से टीम को बड़ा नुकसान हुआ था. केकेआर उस सीजन में शुरुआती 12 मुकाबलों में से 10 हार गई थी, टीम की ओर से न तो अच्छी बल्लेबाजी हुई थी और न ही किसी गेंदबाज ने कमाल किया था. हालांकि टीम ने अंतिम दो मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल कर जीत का आंकड़ा 3 तक पहुंचा दिया था.

केकेआर के हालात इस बार बहुत खराब हैं. टीम का बैटिंग ऑर्डर बार बार धराशायी हो रहा है. खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में संघर्ष कर रहे हैं. बॉलिंग में भी धार नहीं दिख रही. स्टार खिलाड़ियों के बावजूद टीम का ये हश्र कप्तान और मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बन रहा है. खुद आंजिक्य रहाणे का चेन्नई से हारने के बाद कहना था कि मैच न जीत पाना मुश्किल है, लेकिन हमें हार नहीं माननी है. सकारात्मक रहना है और हौसला बनाए रखना है. अगर रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं आ रहे हैं तो टीम कॉम्बिनेशन पर विचार करना पड़ेगा.

कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह का फ्लॉप शो जारी.

केकेआर के कप्तान आजिंक्य रहाणे भी व्यक्तिगत तौर पर अभी तक कमाल नहीं दिखा पाए हैं. इस सीजन में उन्होंने 124 रन बनाए हैं, मगर वह एक भी ऐसी पारी नहीं खेल सके जो टीम को जीत दिला सके. कुछ मैचों में उनकी स्ट्राइक रेट पर भी सवाल उठे हैं, इस पर रहाणे ने कहा का कि कुछ लोग उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं. इसके अलावा चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट को लेकर भी रहाणे पर कार्रवाई हुई है, उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, जो सीजन का पहला उल्लंघन माना जा रहा है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link