स्टेडियम में ‘दोसा इडली’ सॉन्ग पर बवाल, CSK ने की BCCI से RCB की शिकायत

स्टेडियम में ‘दोसा इडली’ सॉन्ग पर बवाल, CSK ने की BCCI से RCB की शिकायत


होमखेलक्रिकेट

स्टेडियम में ‘दोसा इडली’ सॉन्ग पर बवाल, CSK ने की BCCI से RCB की शिकायत

Last Updated:

CSK complains to BCCI about RCB: इंडियन प्रीमियर लीग चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चिर प्रतिद्वंदी माना जाता है. इस सीजन में दोनों टीमें 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैदान पर उतरी थी, जिसमें आरसीबी ने दमदार जीत हासिल की. वहीं अब सीएसके ने मैच के दौरान एक गाने को लेकर आरसीबी की शिकायत की है.

Zoom

सीएसके और आरसीबी में गाने को लेकर हुआ विवाद

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच के दौरान खराब व्यवहार के लिए एक बीसीसीआई से एक शिकायत दर्ज कराई है. सीएसके की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ये औपचारिक शिकायत है. ये पूरा मामला स्टेडियम के एक सॉन्ग के बजने को लेकर है. इस शिकायत में सीएसके में कहा है कि उनके फैंस एक गाने से आहत हुए हैं. सिर्फ एक गाने को लेकर सीएसके की शिकायत के बाद अब आईपीएल में एक नया लफड़ा शुरू हो गया है.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके ने बताया कि मैच के दौरान एक ऐसा गाना बजाया गया जिसमें ‘दोसा, इडली, सांभर, चटनी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. फ्रेंचाइजी का मानना है कि यह उनके तमिलनाडु की पहचान का मजाक उड़ाने और उसे एक ही दायरे में सीमित करने की कोशिश थी. सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ टिप्पणियां की गईं, जिसके बाद हमने बीसीसीआई को इस मामले को देखने के लिए पत्र लिखा है.

पिछले साल भी CSK ने जताई थी डोसा इडली सॉन्ग पर आपत्ति

यह विवाद पिछले साल शुरू हुआ था जब आरसीबी ने विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह इन्हीं शब्दों को गा रहे थे. इसके जवाब में चेन्नई में हुए मैच के दौरान वहां के डीजे ने भी वही गाना बजाया था, लेकिन बाद में सीएसके मैनेजमेंट ने दखल देते हुए अपने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए थे कि विपक्षी खिलाड़ियों या फैंस को निशाना न बनाया जाए. हालांकि, 5 अप्रैल के मैच में बेंगलुरू फिर से वैसी ही घटना हो गई, जिसे लेकर अब सीएसके ने कड़ा ऐतराज जताया है.

आरसीबी ने 43 रनों से जीता था मुकाबला

जहां तक मैच की बात है तो आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 43 रनों से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने टिम डेविड की 25 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी और कप्तान रजत पाटीदार के सहयोग से 250 रनों का विशाल स्कोर बनाया था.

इसके जवाब में सीएसके की टीम सरफराज खान के 50 रनों के बावजूद 207 रनों पर सिमट गई. भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और RCB की जीत सुनिश्चित की. ऐसे में अब देखना ये होगा इस सीजन में जब दोनों टीमें अगली भिड़ंत होती है तो फिर स्टेडियम में किस तरह का माहौल होता है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link