श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, दबने की वजह से 4 की मौत, 24 हो गए घायल

श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, दबने की वजह से 4 की मौत, 24 हो गए घायल


Last Updated:

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है, जब अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है, जिसमें नीचे दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है.

Zoom

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. बताया जा रहा है कि ट्रॉली में ज्यादा लोग होने की वजह से ड्राइवर ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और इसी वजह से वह पलट गया. ट्रॉली में कुल 28 लोग थे, जिसमें से 24 लोग घायल हैं. वहीं चार लोगों की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में सवार सभी लोग वीरपुर के घूघस गांव से विजयपुर के बडौदा भात देने जा रहे थे. जब ट्रैक्टर विजयपुर थाना इलाके के गैस गोदाम के पास पहुंचा, तो वह अनियंत्रित हो गया. इसके बाद तुरंत वहां पर अफरा-तफरी मच गई. लोगो चीख-पुकार करने लगे और मदद के लिए दूसरों को बुलाने लगे. इस दौरान नीचे दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई. सभी लोग गुर्जर समाज के बताए जा रहे हैं.

घायलों से मिलने पूर्व मंत्री रामनिवास भी पहुंचे
घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों से मिलने के लिए पूर्व मंत्री रामनिवास भी पहुंचे हैं. SDM अभिषेक मिश्रा ने बताया है कि जिन लोगों को सिर में चोट आई हैं. उन्हें रेफर किया गया है. कई एंबुलेंस को बुलाया गया है. सभी को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है. विजयपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है.



Source link