IIT बॉम्बे का सपना, रोजाना 12 घंटे पढ़ाई, कैसे अथर्व देशमुख ने साइंस में किया टॉप

IIT बॉम्बे का सपना, रोजाना 12 घंटे पढ़ाई, कैसे अथर्व देशमुख ने साइंस में किया टॉप


Last Updated:

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का रिजल्ट कल जारी हो चुका है. इस बार 12वीं के रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं इंदौर के अथर्व देशमुख ने 500 में से 486 अंक लाकर मध्य प्रदेश में साइंस स्ट्रीम में सातवां स्थान हासिल किया है. जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है. अथर्व रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे उनका सपना JEE पास कर IIT से इंजीनियरिंग करने का है.

इंदौर. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के परिणाम घोषित होते ही इंदौर में खुशी की लहर दौड़ गई. शहर में तीन छात्रों ने टॉप किया. दो ने तो साइंस हिस्ट्री में ही झंडा लहराया है. इंदौर के ही अथर्व देशमुख ने 500 में से 486 अंक लाकर मध्य प्रदेश में साइंस स्ट्रीम में सातवां स्थान हासिल किया है. हालांकि, वह आईआईटी में दाखिले का सपना लिए दिन रात कड़ी मेहनत करते थे.

अथर्व ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे. किसी भी सब्जेक्ट को उन्होंने कमतर करके नहीं आका और सभी को बराबर प्राथमिकता देते हुए सभी पर बराबर पकड़ रखी. ‌शिक्षकों‌‌ की बताई टिप्स को फॉलो किया, किसी भी टॉपिक को नहीं छोड़ा. उन्हें उम्मीद थी कि उनके परीक्षा परिणाम अच्छे ही आएंगे लेकिन प्रदेश में वह टॉप करेंगे ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था.

IT इंजीनियर बनने का सपना
नतीजे में अथर्व ने भले ही मध्य प्रदेश में टॉप किया हो लेकिन उनकी मेहनत अभी जारी है. फिलहाल वह IIT JEE की तैयारी कर रहे हैं. उनका सपना है कि उन्हें परीक्षा में सफलता मिले और आईआईटी बॉम्बे में उनका दाखिला हो पाए. आगे करियर में वह एक IT इंजीनियर बनना चाहते हैं. पिता दीलिप देशमुख बताते हैं कि अथर्व शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है. पहली क्लास से लेकर आज तक उसने हमेशा टॉप किया है. हालांकि, घरवालों ने कभी भी पढ़ाई का प्रेशर नहीं लिया आगे भी वह JEE के लिए इसी तरह पढ़ाई कर रहा है.

सोशल मीडिया से बनाई दूरी
एक तरफ जहां सोशल मीडिया के दौर में अभिभावक इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे दिन भर मोबाइल चलाते रहते हैं. वहीं दूसरी तरफ अथर्व न तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे और फोन का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए करते थे. हालांकि, पढ़ाई के लिए उन्होंने फोन और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जरूर किया लेकिन इससे खुद को भटकने नहीं दिया.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link