Video: विधायक की बेटी ने शख्स को जूतों से पीटा, बोली- कई दिनों से पीछा कर रहा था

Video: विधायक की बेटी ने शख्स को जूतों से पीटा, बोली- कई दिनों से पीछा कर रहा था

X

Video: विधायक की बेटी ने शख्स को जूतों से पीटा, बोली- कई दिनों से पीछा कर रहा था

arw img

रिपोर्ट- पंकज कुमार प्रजापति, सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले में विधायक की बेटी ने एक शख्स की जूतों से पिटाई कर दी. देवरी से विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया ने बीच सड़क पर एक व्यक्ति को जूतों से पीट दिया. पिटाई की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. अब इस मामले में प्रियंका पटेरिया का पक्ष सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने जूतों से पिटने वाले शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रियंका ने कहा कि आरोपी राजेश शर्मा कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था. जिसके चलते उन्होंने उससे बात की, तो वह बदतमीजी करने लगा. इसी दौरान उन्होंने राजेश को जूतों से पीट दिया. प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पूर्व में थाने में राजेश शर्मा की शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Source link