क्या हार्दिक और बुमराह में हुई लड़ाई? मैच के दौरान क्यों भड़के MI के कप्तान!

क्या हार्दिक और बुमराह में हुई लड़ाई? मैच के दौरान क्यों भड़के MI के कप्तान!


होमखेलक्रिकेट

क्या हार्दिक और बुमराह में हुई लड़ाई? मैच के दौरान क्यों भड़के MI के कप्तान!

Last Updated:

Hardik Pandya-Jasprit Bumrah argument Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है. एक के बाद एक हार से मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में काफी परेशान दिखे. मैच के दौरान उनका और जसप्रीत बुमराह के बीच एक गरमागरम बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह में हुई बहस!

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार मिली. पंजाब के खिलाफ इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी बहुत ही साधारण नजर आई. टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी से 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई की टीम इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाई.

यही कारण है कि गेंदबाजी के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में नजर आए. गुस्से में हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जब वह फील्डिंग सेट करते हुए जसप्रीत बुमराह से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बुमराह का रिएक्शन भी कुछ ऐसा था कि मानों उन्हें हार्दिक पांड्या का रवैया ठीक नहीं लगा हो.

लगातार 5वें मैच में विकेट नहीं ले पाए बुमराह

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं जा रहा है. इस सीजन में बुमराह के खिलाफ सभी बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और अपना विकेट नहीं गंवा रहे हैं. यही कारण है कि बुमराह आईपीएल 2026 में लगातार 5वें मैच में बिना विकेट के रह गए. बुमराह का विकेट नहीं ले पाना भी मुंबई इंडियंस की खराब हालत का एक बड़ा कारण बन गया है. क्योंकि इससे अन्य गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा है.

पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अबतक कुल 5 मैच खेल चुकी है. इन पांच मुकाबलों में मुंबई को सिर्फ 1 में जीत मिली है. सीजन के अपने पहले मैच में जीत के बाद मुंबई लगातार चार मैच हार चुकी है. यही कारण है कि वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. ऐसे में मुंबई को अगर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना है तो उसे सीजन में अपने बचे हुए मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link