उज्जैन | अग्रवाल पंचायत न्यास की ओर से नई पेठ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज के लिए नि:शुल्क एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई। आयोजकों के अनुसार यह शिविर 21 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जोधपुर से आई डॉक्टरों की टीम विभिन्न उपकरणों के माध्यम से उपचार और परामर्श सेवाएं प्रदान करेगी। शिविर का उद्घाटन उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, न्यास के संस्थापक न्यासी पुरुषोत्तम गोयल और अध्यक्ष निमेष अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में निमेष अग्रवाल ने स्वागत संबोधन में न्यास की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर संयोजक व न्यासी रविप्रकाश बंसल ने बताया कि शिविर पूरी तरह नि:शुल्क रखा है। उन्होंने कहा कि समाजजन प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे और शाम 4 से 8 बजे तक धर्मशाला में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। शुभारंभ अवसर पर शैलेंद्र मित्तल, संदीप अग्रवाल, गोविंद गोयल, ममता अग्रवाल, मीना गर्ग, सरोज अग्रवाल, उषा बजाज, इंद्रेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Source link