Last Updated:
Ujjain Kumbh 2028: उज्जैन संभाग में तकनीक, स्मार्ट पुलिसिंग और जनसहभागिता के जरिए कुंभ 2028 को एक सुरक्षित और आदर्श आयोजन बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा, एआई, फेस रिकग्निशन, ड्रोन, सीसीटीवी, वीआरडी मॉडल और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम पर जोर दिया जा रहा है. पुलिस महानिदेशक (EOW) उपेंद्र जैन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
उज्जैन कुंभ 2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां
उज्जैन कुंभ 2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. पुलिस महानिदेशक (EOW) उपेंद्र जैन की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए गए.
बैठक में उज्जैन जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान स्मार्ट पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. कुंभ 2028 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे, फेस रिकग्निशन सिस्टम और रियल-टाइम मॉनिटरिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भी और प्रभावी बनाया जाएगा.
AI तकनीक से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की जा रही है. स्नान तिथियों और संभावित भीड़ का आकलन कर माइक्रो प्लानिंग, सेक्टर आधारित तैनाती और रूट डायवर्जन प्लान पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं.
इसके साथ ही VRD मॉडल यानी स्वयंसेवकों और ग्राम रक्षा समितियों को पुलिस के साथ जोड़कर बड़ी संख्या में लोगों को नियंत्रित करने की योजना बनाई जा रही है. AI तकनीक के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, भीड़ के घनत्व का विश्लेषण, लापता लोगों की तलाश और ट्रैफिक कंट्रोल जैसे काम किए जाएंगे. ड्रोन, बॉडी कैमरा और मोबाइल सर्विलांस यूनिट का भी उपयोग बढ़ाया जाएगा.
मिशन मोड में कुंभ 2028 की तैयारियां
आपदा प्रबंधन को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीम के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा. ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए AI आधारित सिस्टम और रियल-टाइम अपडेट की व्यवस्था विकसित की जाएगी. वहीं, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी देने पर भी जोर दिया गया है. पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कुंभ 2028 की तैयारियों को मिशन मोड में लिया जाए और हर जिले को चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर उस पर तुरंत काम शुरू करना होगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें