Last Updated:
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाकी बचे सीजन के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है.इस सीजन में एसआरएच के लिए उन्होंने 2 मैच खेलकर 2 विकेट झटके थे. उनको टखने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था. कोएत्जी दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं. इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैच खेल चुके हैं और 15 विकेट ले चुके हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड पेन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है
नई दिल्ली. खूंखार बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक घातक गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है. चोटिल होकर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हुए डेविड पेन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है. पेन ने इस सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए दो मैच खेले थे लेकिन टखने की चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
कोएत्जी इस साल की नीलामी में नहीं बिके थे. इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं. 14 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. 25 साल के कोएत्जी दक्षिण अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे. उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इवेंट के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी पांच टी20 मैच खेले. कोएत्जी 2 करोड़ रुपये में एसआरएच से जुड़ेंगे.
एसआरएच को अपने कप्तान पैट कमिंस के आने से भी मजबूती मिली है. वह शुक्रवार, 17 अप्रैल को टीम से जुड़े और 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. फिलहाल टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और आज (18 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें