भाई ने ही की थी बहन की हत्या, गिरफ्तार: जांच में हुआ खुलासा, मारने के बाद खुद ही अस्पताल ले गया था – Indore News

भाई ने ही की थी बहन की हत्या, गिरफ्तार:  जांच में हुआ खुलासा, मारने के बाद खुद ही अस्पताल ले गया था – Indore News




इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक भाई ने ही अपनी बहन की हत्या कर दी। जांच के बाद मामला दुर्घटना से मर्डर में तब्दील हो गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परदेशीपुरा टीआई आर.डी कानवा ने बताया कि घटना रामनवमी की है। नंदा नगर में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया था। उसकी स्थिति गंभीर थी, जिसकी वजह से उसके बयान भी नहीं हो सके थे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जांच और पीएम रिपोर्ट में युवती की हत्या के होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसके भाई शिवम राजपूत ने ही बहन पर गुप्ती से हमला किया था और खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां कहा था कि वह सरिए पर गिर गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था टीआई ने बताया कि आरोपी को ये पता चला था कि वह किसी युवक से बात करती है। वहीं कुछ फोटो भी भाई के सामने आने की बात सामने आई है। इस बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था और झगडे़ में भाई ने उस पर गुप्ती से हमला कर दिया था। घर में ही बहन तड़प रही थी। तड़पते हुए ही उसने कहा था वह युवक से बात नहीं करेगी, जिसके बाद भाई ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था।



Source link