मप्र मप्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) दाखिल कर दी। यह पिटीशन शनिवार को होने वाले शिक्षकों के प्रदर्शन से एक दिन पहले दायर की गई है। भेल दशहरा मैदान में करीब 50 हजार शिक्षक टीईटी समेत अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एक की अंगुली फ्रैक्चर
शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस का घेराव करने का प्रयास किया। लेकिन, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर रोक दिया और इन्हें बस में भरकर खजूरी थाने लाया गया। झड़प में एक अभ्यर्थी की अंगुलियों में फ्रैक्चर हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में 1.15 लाख से अधिक शिक्षक पद खाली हैं, इसके बावजूद भर्ती में सीमित पद घोषित किए गए हैं।
Source link