KKR के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का बचा सिर्फ एक रास्ता, 5वीं हार के बाद समीकरण

KKR के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का बचा सिर्फ एक रास्ता, 5वीं हार के बाद समीकरण


होमखेलक्रिकेट

KKR के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का बचा सिर्फ एक रास्ता, 5वीं हार के बाद समीकरण

Last Updated:

KKR Playoff Scenario: कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब मुश्किल हो गई है. गुजरात टाइटंस से मिली हार ने केकेआर को बड़ा झटका दिया, क्योंकि टीम को अपने छठे मुकाबले में 5वां मैच गंवाना पड़ा. टीम को अभी 8 मुकाबले और खेलने हैं. यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को क्या करना होगा. चलिए जानते हैं…

Zoom

केकेआर के लिए प्लेऑफ का समीकरण.

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद अब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए प्लेऑफ की राह लगभग नामुमकिन नजर आ रही है. अगर यहां से टीम टॉप-4 के लिए क्वालीफाई करती है, तो यह किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया. केकेआर ने 180 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल की 86 रनों की शानदार पारी की बदौलत 19.4 ओवर में हासिल कर लिया. कोलकाता नाइटराइडर्स की इस सीजन के छह मैचों में यह 5वीं हार है. यहां से केकेआर कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है, चलिए समीकरण जानते हैं.

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे केकेआर
इस हार ने केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. केकेआर ने अब तक 6 मैच खेले हैं. उनके पास केवल 1 पॉइंट है, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द होने से मिला. केकेआर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर हैं. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोलकाता की टीम सीजन के शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है.

केकेआर के लिए प्लेऑफ का समीकरण.

प्लेऑफ का गणित: क्या है रास्ता?
केकेआर के पास अब भी टॉप-4 में जगह बनाने का एक मौका है, लेकिन यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. केकेआर को अपने बाकी बचे सभी 8 मैच जीतने होंगे. अगर वे लगातार 8 मैच जीतते हैं, तो उनके 17 पॉइंट्स हो जाएंगे, जो टॉप-4 में जाने के लिए काफी होने चाहिए. अगर केकेआर एक भी मैच हारती है, तो उनके अधिकतम 15 पॉइंट्स ही हो पाएंगे. यह केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होंगे. पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स 15 पॉइंट्स लेकर भी बाहर हो गई थी, जबकि मुंबई इंडियंस 16 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर रही थी.

KKR के अगले मुकाबले
7वां मैच: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ (19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, ईडन गार्डन्स)

8वां मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ (26 अप्रैल, इकाना स्टेडियम)

9वां मैच: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ (3 मई, राजीव गांधी स्टेडियम)

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link